Wednesday, November 4, 2026

पलामू में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप

पलामू : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में बुधवार को 20 वर्षीय युवती अफसाना खातून का शव उसके घर से बरामद किया गया.मृतका रहुफ अंसारी की पुत्री थी.घटना की सूचना पर एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल और थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: पांकी विधायक से जुड़े विवाद के विरोध में लेस्लीगंज बाजार बंद, पूर्व विधायक ने दुकानदारों से की मुलाकात

मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून ने पिता और सौतेली मां पर अफसाना को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को चप्पल को लेकर घर में विवाद हुआ था. अफसाना ने फोन पर इसकी जानकारी भी दी थी.मंगलवार रात उसका मोबाइल बंद मिला.बुधवार को उसकी मौत की सूचना मिली. बहन ने हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है.

इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है. आत्महत्या से पूर्व उसने अपनी बहन को संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि मामले में माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. प्राथमिकी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर