Wednesday, November 4, 2026

उरीमारी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था राहुल दुबे गिरोह का सदस्य, पुलिस ने दबोचा

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के उरीमारी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 7.62 एमएम की चार जिंदा गोलियां, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ जिले के रामगढ़ कैंट निवासी निर्मल पंडित उर्फ सुमित (25 वर्ष), पिता कैलाश पंडित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उरीमारी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में ट्रांसपोर्टर उदय साव और प्रदीप साव के घर NIA की छापेमारी, जाली नोटों से जुड़ा है मामला

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 3 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का एक सक्रिय सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए उरीमारी-नावाडीह बाईपास पुल के समीप घेराबंदी की।

इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल पंडित उर्फ सुमित बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें 7.62 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की गैलरी की जांच करने पर एक पिस्टल के साथ उसकी तस्वीर भी मिली। पुलिस ने मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर लिया। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने राहुल दुबे गिरोह का सदस्य होने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने उरीमारी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आने की बात भी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

मामले में बड़कागांव (उरीमारी) थाना कांड संख्या 196/26, दिनांक 03 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(b), 111(3), 317(5) तथा आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25(1-B)a, 25(6) और 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छापेमारी दल में बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, उरीमारी ओपी प्रभारी श्यू उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक संजय खलखो, सहायक अवर निरीक्षक संजय यादव, विनोद राम तथा उरीमारी ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर