डेस्क: इंडियन आर्मी में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. केंद्र सरकार और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल में और दो साल की बढ़ौतरी की घोषणा कर दी है. मतलब अब अग्निवीर सिर्फ चार साल नहीं बल्कि छह साल तक सेवा दे पाएंगे. और चार का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों में से 75% को दो साल एक्स्ट्रा दिए जाएँगे. इसमें भी जो अंगनीवीर आर्मी में बने रहना चाहेंगे उनका तय प्रक्रिया के तहत चयन होगा.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ODI में नंबर-3 पर यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
2022 में आया था अग्निपथ योजना
CDS के मुताबिक जो अग्निवीर बेहतर प्रदर्शन करेंगे वो परमानेंट भी हो पाएंगे. जिनकी अवधि बढ़ेगी उनकी सैलरी भी बढ़ेगी और भत्ता भी . अग्निपथ योजना 2022 में आया था, जिसके तहत आर्मी , एयरफोर्स और नेवी में चार साल के लिए अग्निवीर भर्ती किए जा रहे थे. अब तक फ़िलहाल 3 लाख से ज़्यादा अग्निवीर सर्विस में हैं. पहले से भी ये तय था की उनके बेहतर प्रदर्शन से वो आर्मी में परमानेंट हो जाएँगे.

