Saturday, October 31, 2026

Bihar Weather Update: 1 नवंबर से बदलेगा बिहार का मौसम, विभाग ने सात दिनों के लिए जारी किया भारी अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर का महिना बारिश के साथ शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी अगले सात दिनों के बारिश पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नवंबर के दिन राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: पटना में सास की हत्या का आरोपी दामाद गिरफ्तार, पत्नी के साथ रहने से इनकार पर था नाराज

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो नवंबर को बारिश का दायरा सिमटकर मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों तक रह जाएगा। इस दौरान राज्य के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

जबकि बाकी के जिलों में मुख्य रूप से मौसम साफ होने का अनुमान लगाया गया है। तीन नवंबर को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Bihar Weather Update: जानें कब से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, चार नवंबर से आठ नवंबर तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश होने संभावना नहीं है। इस अविधि में पूरे बिहार में मौसम साफ होना का अनुमान लगाया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर