Monday, November 2, 2026

Jagannath Puri Temple Flag: क्या एक दिन ध्वजा नहीं बदली तो 18 साल के लिए बंद हो जाएगा मंदिर? जानें पूरी सच्चाई

News Desk: अगर आपने कभी पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर या वीडियो देखी होगी, तो सबसे ऊपर लहराती ध्वजा पर आपकी नजर जरूर गई होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Jagannath Puri Temple Flag को हर दिन बदला जाता है. सदियों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. जैसे रोज ध्वजा क्यों बदली जाती है, इसे कौन फहराता है और क्या सच में एक दिन ध्वजा नहीं बदली गई तो मंदिर 18 साल के लिए बंद हो जाएगा.

इसे भी पढ़े: Sky Colour: पृथ्वी पर नीला और चांद पर काला दिखता है आसमान, जानिए इसके पीछे के 5 कारण

Jagannath Puri Temple Flag रोज क्यों बदली जाती 

जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगी ध्वजा केवल एक झंडा नहीं है. इसे भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था, मंदिर की पवित्रता और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि मंदिर के शिखर पर रोज नई ध्वजा फहराई जाती है. जगन्नाथ मंदिर के पूर्व टेंपल कमेटी सदस्य और पंडित माधव चंद्र महापात्रा के मुताबिक, मंदिर के शिखर पर ध्वजा होना उतना ही जरूरी माना जाता है, जितना ब्राह्मण के लिए शिखा का महत्व होता है.

उनके अनुसार, Jagannath Puri Temple Flag मंदिर को पूर्णता प्रदान करती है और यह भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. पुराने समय में लोग ध्वजा की दिशा देखकर भी कई तरह की मान्यताएं जोड़ते थे. हालांकि आज जगन्नाथ मंदिर में इसका सबसे बड़ा महत्व धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ा माना जाता है.

Jagannath Puri Temple Flag कौन बदलता है

मंदिर की ध्वजा बदलने की जिम्मेदारी किसी आम व्यक्ति की नहीं होती. यह सेवा एक खास सेवक परिवार निभाता है, जिसे चुनरा सेवा कहा जाता है. इस परिवार के सदस्यों को चुनरा सेवक कहा जाता है. यह परंपरा कई पीढ़ियों से लगातार चली आ रही है. चुनरा सेवक श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई ध्वजाओं को मंदिर के ऊंचे शिखर तक ले जाकर फहराते हैं. यह सेवा आसान नहीं होती, क्योंकि उन्हें काफी ऊंचाई तक चढ़ना पड़ता है.

Jagannath Temple Flag: मंदिर की ध्वजा की लंबाई और रंग

पंडित माधव चंद्र महापात्रा के अनुसार, मंदिर के शिखर पर लगाई जाने वाली ध्वजा करीब 14 हाथ लंबी होती है. इसे लाल, पीले या सफेद रंग में लगाया जाता है. यह ध्वजा मंदिर के शिखर पर बने नील चक्र के ऊपर फहराई जाती है. ध्वजा बदलते समय चुनरा सेवक शिखर पर आगे की ओर मुंह करके चढ़ते हैं. इतनी ऊंचाई पर यह सेवा करना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन सेवक इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं.

Jagannath Puri Temple Flag नहीं बदलने पर 18 साल तक बंद हो जाएगा मंदिर

सोशल मीडिया पर अक्सर यह बात कही जाती है कि अगर किसी दिन जगन्नाथ मंदिर की ध्वजा नहीं बदली गई, तो मंदिर के कपाट 18 साल तक बंद रहेंगे. पंडित माधव चंद्र महापात्रा इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हैं. उनके अनुसार, ऐसा कोई धार्मिक नियम नहीं है.

मंदिर में रोज ध्वजा बदलने की परंपरा जरूर निभाई जाती है, लेकिन एक दिन ध्वजा नहीं बदलने पर 18 साल तक मंदिर बंद होने जैसी कोई मान्यता नहीं है. मंदिर के कपाट साल में एक विशेष समय पर जरूर बंद होते हैं. यह भगवान जगन्नाथ की अनासर परंपरा से जुड़ा होता है. मान्यता है कि स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान विश्राम करते हैं और करीब 15 दिनों तक सामान्य दर्शन नहीं होते.

Jagannath Puri Temple Flag: प्राकृतिक आपदा में भी निभाई जाती यह परंपरा

जगन्नाथ मंदिर की सबसे खास बात यह है कि ध्वजा बदलने की परंपरा को हर दिन निभाने की पूरी कोशिश की जाती है. पंडित माधव चंद्र महापात्रा के अनुसार, प्राकृतिक आपदा या मुश्किल हालात में भी चुनरा सेवक अपनी सेवा के लिए तैयार रहते हैं. उनके लिए यह केवल एक धार्मिक काम नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ के प्रति समर्पण और परिवार की कई पीढ़ियों से चली आ रही जिम्मेदारी है. यही वजह है कि इस परंपरा को आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है.

Jagannath Puri Temple Flag: क्यों खास है यह परंपरा

पुरी के जगन्नाथ मंदिर की ध्वजा केवल धार्मिक पहचान नहीं है. यह सदियों से चली आ रही सेवा, विश्वास और परंपरा की मिसाल भी है. हर दिन ध्वजा बदलने की यह परंपरा दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यही कारण है कि Jagannath Puri Temple Flag से जुड़े सवाल आज भी लोगों के बीच सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले धार्मिक विषयों में शामिल हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर