Wednesday, October 28, 2026

दुमका से लापता दो मासूमों का शव गोड्डा में कुएं से बरामद, मां और चाची हिरासत में

क्राइम डेस्क: जिले से 19 अक्टूबर को लापता हुए दो मासूम बच्चों के शव गोड्डा जिले से बरामद किए गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गुरुवार को दोनों बच्चों के शव गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगा टांड़ गांव के एक कुएं में मिले. बच्चों के साथ निकली महिला, राखी कुमारी (जो बच्चों की मां और चाची हैं) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें : कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इसराइल आने का दिया न्योता

क्या है पूरा मामला?:

जानकारी के अनुसार, दुमका से चार वर्षीय अरब और नौ वर्षीय आयुष कुमार अपने परिवार की महिला राखी कुमारी के साथ 19 अक्टूबर को एक पेट्रोल पंप के पास से निकले थे. इसके बाद से ही तीनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, जिससे परिजनों और पुलिस की चिंता बढ़ गई थी.

लगातार तलाश के बाद, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगा टांड़ गांव के एक कुएं में दोनों बच्चों के शव मिले. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और उन्हें कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी.

इस मामले में पुलिस ने महिला राखी कुमारी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस पूरी घटना में महिला की क्या भूमिका थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर