Thursday, October 29, 2026

रेल संवाद के तहत ट्रेन में पहुंचे धनबाद DRM, यात्रियों से पूछा- सफर में कहां हो रही परेशानी, सुझाव भी लिए

धनबाद : रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए धनबाद रेल मंडल ने पहल की है। गुरुवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा रेल संवाद कार्यक्रम के तहत सीधे यात्रियों के बीच पहुंचे। धनबाद जंक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस के यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान यात्रियों से सफर के अनुभव, यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों और रेलवे से उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे गए।

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी

रेलवे सुविधाओं का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026 10 22 at 15.16.29

रेलवे की ओर से रेल संवाद कार्यक्रम का आयोजन यात्रियों की समस्याओं को करीब से समझने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया। इसी क्रम में डीआरएम अखिलेश मिश्रा धनबाद जंक्शन पहुंचे और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस के यात्रियों से सीधे संवाद किया। यात्रियों से पूछा गया कि सफर के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रेलवे की मौजूदा सुविधाओं में कहां सुधार की जरूरत है। इस पहल के जरिए यात्रियों के अनुभव और उनके सुझावों को जानने का प्रयास किया गया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 22 at 15.16.29 1

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से समझने और सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया।

इस मौके पर धनबाद रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अब रेल संवाद के दौरान यात्रियों से मिले सुझावों और सामने आई समस्याओं के आधार पर रेलवे की ओर से किए जाने वाले सुधारों पर यात्रियों की नजर रहेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर