Friday, October 30, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की तेल रिफ़ाइनरी का किया दौरा, अमेरिकी राजदूत ने ये कहा

न्यूज डेस्क: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की तेल रिफ़ाइनरी का दौरा किया. रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब ईरान में युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट में बाधाओं के कारण ईंधन की क़ीमतों में तेज़ उछाल आया है. ट्रंप प्रशासन वैश्विक स्तर पर डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों को कम करने की कोशिश कर रहा है. अगले महीने होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों से पहले ईंधन की बढ़ती क़ीमतें एक अहम राजनीतिक मुद्दा बन गई हैं.

इसे भी पढ़ें: स्पिनर अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे, मिली ये ज़िम्मेदारी

इस दौरे में रुबियो के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद रहे, उन्होंने एक्स पर दौरे की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन दोनों के अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मौजूद हैं. साथ ही गोर ने पोस्ट में लिखा, “मुझे मार्को रुबियो के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की जामनगर रिफ़ाइनरी का दौरा करने का सम्मान मिला. पिछले एक वर्ष में भारत के अमेरिका से एलपीजी आयात में तेज़ बढ़ोतरी हुई है. यह 10 प्रतिशत से कम से बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

“इसके साथ ही अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता बन गया है. अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में बनने वाली पहली नई तेल रिफ़ाइनरी में रिलायंस का प्रस्तावित निवेश भी एक बड़ा अवसर है. इससे अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिल सकती है.”

बता दें कि भारत के पश्चिमी तट पर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी में रूस और वेनेज़ुएला समेत कई देशों से कच्चा तेल आयात होता है. इसके बाद उसे रिफ़ाइन करके तैयार ईंधन वैश्विक बाज़ारों में भेजा जाता है. इस व्यवस्था से मध्य-पूर्व में पैदा होने वाले संकटों के दौरान भी ईंधन की आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर