देवघर : देवघर में नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के समीप देर रात एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली लगने से घायल युवक की सदर अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडियारी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बतायी जा रही है. युवक के आंख के पास और सिर के पीछे गोली लगने के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ के पतरातू में NTPC के स्टॉक यार्ड से फायरिंग, दो युवक घायल; एक हिरासत में
सड़क हादसे में घायल बताकर अस्पताल पहुंचाया
मिली जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार को एक युवक बुलेट बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था. अस्पताल पहुंचने पर उसने पहले बताया कि रोशन सड़क हादसे में घायल हुआ है. इसके बाद घायल युवक को इमर्जेंसी वार्ड में ले जाया गया. कुछ ही देर में अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटने लगी.
इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक के जख्मों की जांच की. आंख के पास और सिर के पीछे चोट के निशान देखकर उन्हें गोली लगने का संदेह हुआ. जांच के दौरान गोली लगने की बात सामने आयी. इसके बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

