Thursday, October 29, 2026

अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता, रमेश पोवार की भी चयन समिति में एंट्री

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा को चीफ़ सेलेक्टर नियुक्त किया है. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार को मेंस क्रिकेट टीम के नए सेलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है. बीसीसीआई के मुताबिक, सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर प्रज्ञान ओझा चयन समिति के अध्यक्ष होंगे.

इसे भी पढ़ें : एशियन पैरा गेम्स 2026: पहले दिन भारत ने चार गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

बीसीसीआई के मुताबिक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की. समिति ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों के दस्तावेज़ों की जांच की और उनके इंटरव्यू लिए. इसके बाद सर्वसम्मति से रमेश पोवार के नाम की सिफ़ारिश की गई.

पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. इसके बाद उन्होंने कई अहम कोचिंग भूमिकाएं निभाईं. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मुंबई और गुजरात के मुख्य कोच रह चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाज़ी कोच के तौर पर भी काम किया है.

बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर अजित अगरकर के योगदान, प्रतिबद्धता और काम की सराहना की है. अगरकर को जुलाई 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर