नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि अभिजीत दीपके को उनके वकीलों से बात नहीं करने दी जा रही है. सीजेपी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है. हमारा उनसे संपर्क टूट गया है. उन्हें वकीलों से बात करने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है. आख़िर यह सरकार युवाओं के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार क्यों करती है?”
इसे भी पढ़ेंं : न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, गिल के साथ श्रेयस अय्यर को भी मिली कमान
“हम भारत के समान अधिकारों वाले नागरिक हैं और संविधान से मिले सभी सुरक्षा और अधिकारों के हक़दार हैं. दिल्ली पुलिस अभिजीत को आप कहाँ ले गए हैं? आपको हमें इसका जवाब देना होगा.” सीजेपी ने लिखा, “अभिजीत तो बस हाथ में तिरंगा लेकर अपने घर से बाहर निकले थे. आख़िर हाथ में तिरंगा लेकर चलना अपराध कैसे हो सकता है?”
शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया. दीपके दिल्ली में जिस घर में रह रहे थे, वहां से जैसे ही ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए हाथ में तिरंगा लेकर बाहर निकले, वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, ”हम आपको प्रिवेंटिव डिटेन कर रहे हैं.” दीपके तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जा रहे थे.

