Saturday, October 31, 2026

सौरव दास और आशुतोष रांका के जेल जाने पर अभिजीत दीपके ने ये कहा, 16 अक्टूबर को यहां आने की अपील की

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश करने के बाद पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को लेकर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है. अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे याद है कि आख़िरी बार भारतीयों को किसी सार्वजनिक जगह पर तिरंगा फहराने के लिए अंग्रेज़ों के शासनकाल में जेल भेजा गया था, जब विदेशी शासक हमें अपने से कमतर समझते थे और हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करते थे.”

इसे भी पढ़ें : अंकिता भंडारी के माता-पिता इंसाफ़ की मांग को लेकर धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे

अभिजीत दीपके ने कहा

WhatsApp Image 2026 10 15 at 00.18.40

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सौरव और आशु जानते थे कि उन्हें जेल में डाला जा सकता है, फिर भी वे जंतर-मंतर गए और गर्व से तिरंगा फहराया. उन्होंने पूरे देश को दिखाया है कि मोदी जैसे दबंग का सामना करने का एकमात्र तरीका है कभी न झुकना, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े.”

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज थी. यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी.  इससे पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, ”आशुतोष और सौरव को पाँच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनका कसूर? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.”

16 अक्टूबर के लिए ये अपील

इधर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर शुक्रवार को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में लोगों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है. उन्होंने एक्स पर जारी वीडियो में कहा, “आप सभी को पता है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है. मैं सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि आप वहां तिरंगे के साथ आइए.”

आगे उन्होंने लिखा, “हम अपना तिरंगा लहराएंगे और लोगों को बता देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है.” उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें और इन लोगों को बता दें कि हमारा तिरंगा हमारी शान है और उसे लहराना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा, “हो सकता है कि मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे उसकी भी कोई चिंता नहीं है.” उन्होंने कहा, “मेरा तिरंगा, मेरा प्राइड है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर