Thursday, October 29, 2026

धनबाद निगम के सफाई कर्मियों ने बोनस में बढ़ोतरी और न्यूनतम वेतन 20 हजार करने की मांग ने निकाला मशाल जुलूस

धनबाद : नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बोनस में बढ़ोतरी, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और जोखिम भत्ता देने समेत 25 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में ‘स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न, 135 चिन्हित बच्चों को मिला लाभ

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.19.37

प्रदर्शनकारियों ने बोनस की राशि 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने और न्यूनतम वेतन 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। इसके अलावा ईएसआई मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने, पीएफ की नियमित जमा सुनिश्चित करने, दैनिक एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने तथा सातवें वेतनमान का लाभ और बकाया भुगतान करने की मांग उठाई गई।

यूनियन के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, बेहतर चिकित्सा सुविधा और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने निगम प्रबंधन से 25 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर