Friday, October 30, 2026

दिल्ली पुलिस ने कहा- जंतर मंतर पर नहीं कर सकेंगे प्रोटेस्ट, ये तीन नई जगहें की तय

नई दिल्ली: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर यह फ़ैसला लिया गया है. दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से सोमवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि अब इसके विकल्प के तौर पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी मैदान को निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन के मार्च में भारी संख्या में पहुंचे लोग, सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों ने भी निकाला मार्च

नोटिस के मुताबिक़, “गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति को नागरिकों के विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निर्धारित स्थलों के विकल्पों की समीक्षा करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी.” नोटिस में कहा गया है कि इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए एसओपी अलग से जारी की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर