Wednesday, November 4, 2026

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में प्रेम शंकर बने हिंदी विभाग के ‘मि. फ्रेशर’

रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के हिंदी विभाग द्वारा स्नातक पाठ्यक्रम (2026–30) के नए सत्र के छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु आयोजित ‘युगारंभ’ कार्यक्रम में प्रेम शंकर को ‘मि. फ्रेशर’ चुना गया। समारोह में प्रस्तुतियों के आधार पर प्रेम शंकर को हिंदी विभाग का ‘मि. फ्रेशर’ घोषित किया गया। उनके चयन पर विभाग के शिक्षकों, वरिष्ठ छात्रों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें आज का राशिफल

WhatsApp Image 2026 10 11 at 09.02.54

कार्यक्रम में नए छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र के छात्रों का हार्दिक स्वागत करना, उन्हें विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनकी प्रतिभा को अभिव्यक्ति का अवसर देना था। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, काव्य-पाठ, भाषण, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बनाया।

नए सत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने नए छात्रों से अपेक्षा की कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों पर ही ध्यान केंद्रित न करें, बल्कि हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक संवेदनशीलता के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सामूहिक भावना का विकास करते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर