Wednesday, October 7, 2026

72वीं BPSC की पीटी परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा है. 25 अक्टूबर को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अब नहीं होगी. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने परीक्षा को दूसरी बार स्थगित कर दिया है. फिलहाल आयोग ने नई तारीख जारी नहीं की है.

इसे भी पढ़े: दिल्ली में 5 मंजिली इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

तीन महीने में दूसरी बार बदली परीक्षा की तारीख

72वीं BPSC PT की परीक्षा पहले 26 जुलाई को होनी थी. लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग ने इसे टाल दिया था. इसके बाद 25 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी. अब अक्टूबर वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है. यानी अभ्यर्थियों को एक बार फिर अपनी तैयारी का शेड्यूल बदलना पड़ेगा. जिन छात्रों ने 25 अक्टूबर को ध्यान में रखकर रिवीजन और मॉक टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी थी, उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा.

परीक्षा स्थगित करने की वजह को लेकर आयोग की ओर से फिलहाल कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है. जुलाई में भी परीक्षा टालते समय अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया था. इस बार भी अभ्यर्थियों को सिर्फ नई तारीख के लिए इंतजार करना होगा. ऐसे में सोशल मीडिया पर परीक्षा टलने की वजह और अगली तारीख को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो सकती हैं. अभ्यर्थियों के लिए बेहतर यही है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी खबर पर भरोसा न करें.

अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी

बार बार परीक्षा की तारीख बदलने का असर सिर्फ पढ़ाई पर नहीं पड़ता. कई छात्रों ने परीक्षा के हिसाब से अपना रूटीन बनाया था. कुछ दूसरे शहरों में रहकर तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में कमरे का किराया, कोचिंग और दूसरी जरूरतों का खर्च भी चलता रहता है. हालांकि कुछ अभ्यर्थी इस अतिरिक्त समय को तैयारी के लिए एक और मौका मान रहे हैं. जिनका सिलेबस अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल सकता है.

अब अभ्यर्थी क्या करें

फिलहाल नई तारीख का इंतजार करते हुए तैयारी रोकना सही नहीं होगा. पुराने प्रश्नपत्र हल करते रहें. करंट अफेयर्स पढ़ते रहें और कमजोर टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें. साथ ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. नई तारीख और परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी आयोग की ओर से जारी होने के बाद ही सही मानी जाएगी. इस बार अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि नई तारीख जल्द आएगी और फिर परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर