खेल डेस्क: न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 5 मैचों की टी20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है भुवनेश्वर कुमार का. भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वहीं वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में जगह मिली है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायु सेना के नये प्रमुख, हॉक, जगुआर और तेजस जैसे विमानों को उड़ाने का लंबा अनुभव
बैटर के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है. विकेटकीपिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर रहेगा जो टॉप ऑर्डर में टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं.
टीम इस प्रकार है- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव


