Wednesday, October 7, 2026

धनबाद : के.के पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, भाई का आरोप – काम के भारी दबाव में अनूप ने दी जान

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित के.के पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार सेन की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर छात्र और परिजनों के द्वारा प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाया गई और जमकर हंगामा किया गया। मृतक के भाई सुभाष सेन ने संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अनूप पर काम का इतना दबाव था कि उसकी ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं था। आरोप है कि संडे हो या मंडे, उसे कभी भी काम के लिए बुला लिया जाता था। भाई के मुताबिक, लगातार काम के दबाव के कारण अनूप मानसिक तनाव में था।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में Durga Puja 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर सड़क तक दुरुस्त करने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 10 06 at 22.12.17 1

बताते चलें कि मंगलवार शाम केके पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल रूम में 32 वर्षीय अनूप कुमार सेन का शव पंखे से लटका मिला था। घटना के बाद 10 लाख रुपये के मुआवजे और पत्नी को नौकरी देने पर सहमति बनी है। वहीं, अब मृतक के भाई के आरोपों ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुभाष सेन ने आरोप लगाया है कि अनूप को छुट्टियों के दिन भी काम पर बुलाया जाता था और तय समय से ज्यादा ड्यूटी कराई जाती थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अब पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या काम का कथित दबाव और मानसिक तनाव अनूप की मौत की वजह बना।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर