Tuesday, October 6, 2026

सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत, 2029 में झारखंड फतह से कोई नहीं रोक सकता : गजेंद्र सिंह पटेल

रांची : भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है, 2029 में झारखंड फतह करने से हम सबों को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को जो दायित्व और जिम्मेवारी मिली है, उसका उन्हें ईमानदारी से निर्वहन करना है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह सह प्रदेश पदाधिकारी बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दृढ़ संकल्प से जीतेंगे झारखंड

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.21.49

प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब हमने दृढ़ संकल्प लेकर पश्चिम बंगाल जीत लिया, दिल्ली पर फतह हासिल कर ली तो झारखंड में तो हम पहले कई बार सरकार बना चुके हैं फिर यह प्रदेश हम क्यों नहीं जीत सकते हैं ? हम सबों को मिलकर झारखंड को गढ़ना है और इसकी दशा एवं दिशा बदलनी है। 2029 में हर हाल में झारखंड फतह करना है, इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी की खूबियां और कमियों की इमानदारी से समीक्षा करेंगे। हम केवल राजधानी मुख्यालय में नहीं बल्कि जिला, विधानसभा से लेकर जरूरत पड़ी तो मंडल स्तर सकारात्मक दृष्टि के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार और विचारधारा पर खड़ी है। सेवा ज्योति संकल्प यात्रा आने वाले समय में प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है, अतः इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से और अच्छे से करना है।

कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.21.53

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के पास कोई सुझाव हो तो आप बेहिचक हमसे या सह-प्रभारी से साझा कर सकते हैं। सब कुछ झारखंड के कार्यकर्ताओं को ही करना है, हम सभी केवल रास्ता बनाएंगे।

हम आपके साथ मिलकर सहयोगी के रूप में काम करने आये हैं। हम नीचे स्तर पर जाकर काम करेंगे और परिणाम देने का काम करेंगे। अगर भाजपा के कार्यकर्ता किसी चीज को पाने का ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। इसका उदाहरण पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और नई दिल्ली में सरकार बना कर कार्यकर्ताओं ने साबित किया है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड वीरों और कर्मों की भूमि है। यहां आकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओ के द्वारा गर्मजोशी के साथ किये गए अभिनंदन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली जनजातीय गौरव दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया क्योंकि इसी झारखंड की धरती से पूरे देश के जनजातीय समाज में सन्देश जाता है।

पवित्र मिट्टी को नमन से शुरूआत

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.20.47

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारियों ने अपने कामकाज की शुरुआत झारखंड़ के वीर सपूत बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में जाकर इस पवित्र मिट्टी को नमन कर की, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर झारखंड़ प्रदेश में किये गए कार्यों की अद्यतन जानकारी दी एवं भावी कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से एवम सफलतापूर्वक करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में लगे कार्यकर्ताओं को उनके बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रमों में नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने का निर्देश दिया।

आदित्य साहू ने आगामी 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में बनाये गए मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने झारखंड़ प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं को केंद्र से जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं उसे गंभीरता के साथ किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।

सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करना

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.20.47 1

मौके पर संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठन का काम कई प्रक्रिया के रूप में हमेशा चलती रहती है। यह संगठन विस्तार की एक प्रक्रिया है। उसी निमित अभी कई कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाज मे जाना चाहिये और काम करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब कभी भी बनी है तो विकास के कई काम किये गए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में गांव को सड़क से जोड़ने, गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत पैसे की कमी से किसी की मृत्यु न हो इसके लिए 5 लाख तक का इलाज खर्च सरकार वहन करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मां का दर्जा दिया है, भाजपा के कार्यकर्ता भी पार्टी को माँ मानते हैं और यही भाजपा का सफलता का राज है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य होना गौरव की बात है।

पवन साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और चुनाव जीतने के मंत्र के रूप में बूथ मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि अगर आपका बूथ मजबूत होगा तभी आप चुनाव जीत पाएंगे।

निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को विदाई

कार्यक्रम में निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सार्वजनिक जीवन पूरे होने के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से जोड़ने काम किया गया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी और उसे भव्य रुप से मनाने का निर्देश दिया। इस दौरान निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को विदाई देते हुए भाजपा नेताओं ने उन्हें उनके नए दायित्व और उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।

इसके पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का परंपरागत तरीके से काफी भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने किया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

स्वागत एवम अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड़ सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री सह उतर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा मौजूद थे।

इसके अलावा महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, विकास प्रीतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सन्नी टोप्पो, सीमा सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, रमाकांत महतो भी मौजूद थे।

वहीं केके गुप्ता, शोभा यादव, राफिया नाज, डॉ प्रकाश सिंह, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, अजय शाह, आरती कुजूर, मृत्युंजय शर्मा, केके गुप्ता, रमेश सिंह, सूरज शाहदेव, अजय राय, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, तारिक इमरान, आरती सिंह सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से पार्टी के सांसद, विधायक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी जुड़े हुए थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर