Tuesday, October 6, 2026

जमशेदपुर के केनरा बैंक में हुई 42 लाख व 23 किलो सोना की डकैती में फरार तीन आरोपितों की तस्वीर जारी, 6 लाख का इनाम

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। जांच में बिहार के पटना और समस्तीपुर तथा पश्चिम बंगाल के रानीगंज से जुड़े शातिर अपराधियों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार रात फरार तीन आरोपितों की नई और स्पष्ट तस्वीरें जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वालों के लिए प्रत्येक आरोपित पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम है।

इसे भी पढ़ें : JSSC-JPSC अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले शुरू की क्राउडफंडिंग, 1.5 लाख जुटाने का लक्ष्य

बिहार, बंगाल व अन्य जगहों पर छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को हथियारबंद अपराधियों ने गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में धावा बोल दिया था। अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और महज कुछ मिनटों में करीब 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे।पुलिस के मुताबिक लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 33 करोड़ रुपये है। घटना के बाद से ही जमशेदपुर पुलिस की कई टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच कर रही हैं।

इन आरोपितों की हुई पहचान

पुलिस जांच में जिन तीन फरार आरोपितों की पहचान हुई है, उनमें समस्तीपुर के चैता निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, पटना के गोसाईं गांव निवासी अक्षय कुमार उर्फ साका और पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अमन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों की नई तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान और संभावित ठिकाने के संबंध में जानकारी देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद तीनों लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें सार्वजनिक करने का उद्देश्य आम लोगों की मदद से उनके बारे में महत्वपूर्ण सुराग जुटाना और गिरफ्तारी का रास्ता आसान करना है।डकैती की जांच में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी सहारा ले रही है।

पुलिस की टीमें आरोपितों के संभावित संपर्कों, आवाजाही और ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच जारी है।इस संबंध में गोलमुरी थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज है। प्राथमिकी बीएनएस की धारा 310(2), 311 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज की गई है।

आम लोगों से पुलिस की अपील

जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जारी तस्वीरों में दिखने वाले आरोपितों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखने का आश्वासन दिया है।पुलिस के अनुसार, तीनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को प्रत्येक आरोपित के लिए दो लाख रुपये, यानी कुल छह लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपितों की मौजूदगी या उनके संबंध में किसी भी विश्वसनीय जानकारी को बिना देरी के पुलिस तक पहुंचाएं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर