Monday, October 5, 2026

JSSC-JPSC अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले शुरू की क्राउडफंडिंग, 1.5 लाख जुटाने का लक्ष्य

रांची: JSSC- JPSC की परीक्षाओं में धांधली व गड़बड़ी मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने अदालती सुनवाइयों के मद्देनजर आर्थिक सहयोग की अपील की है. छात्रों ने 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के खर्चों को उठाने के लिए 48 घंटे के भीतर डेढ़ लाख रूपए जुटाने का लक्ष्य रखा है. इन सुनवाइयों के लिए अधिवक्ताओं की फीस, दिल्ली व अन्य स्थानों के लिए यात्रा, पेपर वर्क, अदालती दस्तावेजों के अनुवाद और कागजी कार्रवाई के लिए होने वाले खर्च के मद्देनजर क्राउड फंडिंग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में दो दिन पूर्व दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीया सोनाक्षी का शव तैरता हुआ मिला, NDRF की टीम कर रही थी तलाश

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए अभ्यर्थियों से अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग राशि देने की अपील करते हुए कहा है कि न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है. अपील जारी होते ही छात्रों ने अपनी ओर से सहयोग देना शुरू कर दिया है. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दानदाताओं की सूची भी सार्वजनिक करनी शुरू की है जिसमें छात्र अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर