Tuesday, October 6, 2026

रांची के ICAR हॉस्टल में महाराष्ट्र निवासी PHD छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : प्रसिद्ध ICAR इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. शनिवार को सुबह जब छात्रों से उसके कमरे में देखा की वह बेसुध पड़ा है. तुरंत इसकी जानकारी हॉस्टल के प्रबंधन को दी गई. जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हॉस्टल में छात्रों में खौफ का माहौल है. साथ ही तुरंत इसकी जानकारी खरसीदाग ओपी पुलिस को दी गई. जिसके बाद हॉस्टल पहुँच कर पुलिस जांच में जुटी है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में जीउतीया पर्व स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबी युवती की तलाश के लिए रांची से पंहुचा NDRF टीम

बताया जा रहा है कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी में PHD का छात्र था. वह महाराष्ट्र का रहने वाला है. वह रांची के कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. लेकिन शनिवार को अचानक उसका शव मिला. हॉस्टल प्रबंधक की ओर से घटना की जानकारी मृतक छात्र प्रमेश रायपूरे के परिजनों को दी गई है. जिसके बाद परिजन महाराष्ट्र से रांची के निकले है.

वहीं दूसरी तरह रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. खरसीदाग ओपी पुलिस हॉस्टल पहुँच कर तहकीकात कर रही है. हॉस्टल में लगे CCTV कैमरे को जांच कर रही है. साथ ही कमरे को सील कर दिया गया है. युवक की मौत पर फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है. हॉस्टल में मौजूद उसके दोस्तों से घटना की जानकारी ली है साथ ही पूरे मामले में हॉस्टल प्रबंधक से पूरी जानकारी मांगी है. सभी पहलुओं पर फिलहाल जा की जा रही है.

हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद हड़कंप मचा है.  संदिग्ध मौत से कई सवाल खड़े हो रहे है.अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का रहस्य खुलेगा. जिससे तस्वीर साफ होगी की कहानी क्या है. सामान्य मौत है या कुछ और. सभी पहलुओं पर पुलिस भी जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर