Monday, October 5, 2026

धनबाद में जीउतीया पर्व स्नान के दौरान दामोदर नदी में डूबी युवती की तलाश के लिए रांची से पंहुचा NDRF टीम

धनबाद: धनबाद के झरिया सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी में लापता युवती की तलाश के लिए शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. नदी की तेज धार और गहराई को देखते हुए एनडीआरएफ के जवान आधुनिक उपकरणों की मदद से युवती की तलाश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के धनसार विश्वकर्मा परियोजना में हादसा, हॉलपैक ऑपरेटर की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026 10 03 at 12.44.45

बता दें कि सोनाक्षी कुमारी बिहार के आरा से लोदना अपनी नानी के घर आई थी.शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीउतीया पर्व के अवसर पर सुदामदीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी .इस दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गई. सोनाक्षी को डूबता देख उसके मामा अमन उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए . तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे .हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सोनाक्षी के मामा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन सोनाक्षी तेज बहाव में बह गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

WhatsApp Image 2026 10 03 at 12.44.46

युवती के नदी में लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था .आक्रोशित लोगों ने बिरसा पुल को जाम कर दिया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने भटिंडा फॉल से प्रशिक्षित गोताखोर को बुलाया लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला . जिसके बाद शनिवार को एनडीआरएफ की सहायता से नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चला रही है. युवती के मिलने की उम्मीद में परिजन नदी किनारे डटे हुए हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...