Tuesday, October 6, 2026

कोडरमा के सतगावां में शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, 3 हजार छात्रों के लिए महज 10 शिक्षक

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड सतगावां में छात्र-छात्राएं विद्यालय में पर्याप्त एवं नियमित शिक्षकों की मांग को लेकर बुधवार के दिन सड़क पर उतर आए। छात्रों का कहना है कि राज्य सम्पोषित +2 स्कूल सतगावां में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्कूल में फिलहाल लगभग 3,000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि उनके लिए महज 10 शिक्षक उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें : स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपी को जमानत देने से झारखंड हाईकोर्ट का इंकार

पढ़ाई नियमित रूप से नहीं

छात्रों का कहना है कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण कई विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से प्रभावित हो रही है। छात्रों के अनुसार, विद्यालय से लगभग 30 शिक्षकों के वेतन से संबंधित सूची/प्रक्रिया संचालित होती है, लेकिन आरोप है कि इनमें से 19 शिक्षक किसी अन्य विद्यालय में अध्यापन कार्य करा रहे हैं। छात्रों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।

पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं

छात्रों का कहना है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह स्कूल ही शिक्षा का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में यदि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे और नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ेगा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण, नियमित एवं पर्याप्त शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कराना है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

विद्यालय में तत्काल पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति की जाए। इसके अलावा शिक्षकों की पदस्थापना एवं वास्तविक कार्यस्थल की निष्पक्ष जांच कराई जाए। विद्यालय से वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों की उपस्थिति एवं अध्यापन कार्य का सत्यापन कराया जाए। सभी विषयों की नियमित कक्षाएं सुनिश्चित की जाएं। लगभग 3,000 विद्यार्थियों के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराए जाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन तत्काल आवश्यक कदम उठाए। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर