Saturday, September 26, 2026

रांची : अशोक नगर में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई. घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने अशोक नगर रोड नंब 2 के पास प्रदर्शन किया और सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हुई।

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मरीन ड्राइव, रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों की फायरिंग में 3 घायल

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि धक्का मारने के बाद राज कुमार को करीब पाँच सौ मीटर तक घसीटा गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर