Friday, September 25, 2026

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में जेल में बंद TDPL निदेशक रामबीर सिंह ने दाखिल की जमानत याचिका, केस डायरी तलब

रांची: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में जेल में बंद दागी कंपनी टीडीपीएल निदेशक रामबीर सिंह ने CID कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. अधिवक्ता के माध्यम से दायर की गई जमानत याचिका में हुई सुनवाई में कोर्ट ने सीआईडी से केस डायरी की मांग की है। इससे पहले पिछले सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, हालांकि आज शुक्रवार को सीआईडी कोर्ट में केस डायरी नहीं सौंप पाई.

इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद झारखंड के कई डैमों में बढ़ा जलस्तर, खोले गए फाटक

कोर्ट ने अगली सुनवाई तक सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब रामबीर सिंह की जमानत याचिका पर केस डायरी आने के बाद 29 सितंबर को सुनवाई करेगा. रामबीर सिंह को सीआईडी ने 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर