Tuesday, September 22, 2026

JSSC- CGL परीक्षा धांधली मामले में 400 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, जेल भेजे गए दो चयनित अधिकारी

रांची: जेएसएससी सीजीएल 2023 नियुक्ति परीक्षा में हुई कथित धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी अब तक 400 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है. इस बीच सोमवार को सीआईडी ने रिमांड पर लिए गए दो सफल अभ्यर्थियों धनबाद के दीपक कुमार और विजय कुमार तिवारी से दो दिनों तक पूछताछ के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया. इन दोनों को अभ्यर्थियों ने 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था. सीआईडी ने दो दिनों की रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से परीक्षा में सेटिंग कराने वाले सिंडिकेट को लेकर गहन पूछताछ की.

इसे भी पढ़ें : झारखंड की धरती भाजपा की बपौती नहीं, यहां के जल-जंगल-जमीन पर झारखंडियों का हक : झामुमो

जांच अधिकारियों ने मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई. परीक्षा पास कराने के एवज में किस एजेंट या दलाल को कितनी रकम दी गई?वे किन-किन लोगों के सीधे संपर्क में थे? इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसका प्रशासनिक या बाहरी सहयोग मिला? आरोपियों से मिली सभी अहम जानकारियों और बयानों को सीआईडी ने दर्ज कर लिया है. अब इनके बयानों के आधार पर जांच की अगली कड़ी जोड़ी जाएगी और सिंडिकेट के अन्य प्रमुख चेहरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर