रामगढ़ : जिले के एसपी की ओर से जारी जिलादेश संख्या 681/2026 के जरिए जिले के 7 विभिन्न थाना में पदस्थापित 7 थाना प्रभारियों समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। सभी को अगले आदेश तक नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।
इसे भी पढ़ें : JSSC- CGL परीक्षा धांधली मामले में 400 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, जेल भेजे गए दो चयनित अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार, पु०नि० नवीन प्रकाश पाण्डेय को थाना प्रभारी रामगढ़ से हटाकर यातायात थाना प्रभारी, रामगढ़ बनाया गया है, जबकि पु०नि० गजेन्द्र कुमार पाण्डेय को यातायात से रामगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पु०नि० रजत कुमार को माण्डू अंचल से गोला अंचल और पु०नि० पंकज कुमार को गोला अंचल से माण्डू अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं पु०अ०नि० विकास आर्यन को साइबर थाना से पतरातू थाना प्रभारी, अनन्त कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से बासल थाना प्रभारी, रेणुका कुमारी दास को पतरातू से महिला थाना प्रभारी, शिवलाल गुप्ता को पतरातू से भुरकुंडा ओपी प्रभारी और रोशन बाड़ा को रामगढ़ थाना से बरकाकाना ओपी प्रभारी बनाया गया है।
कैलाश कुमार, उपेन्द्र कुमार, वीणा कुमार और उमाशंकर वर्मा को विभिन्न थाना/ओपी से पुलिस केन्द्र, रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है। सभी को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


