मनोरंजन डेस्क: कॉलर्स टीवी के द मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के घर में लव गिल और आसिफ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वायरल वीडियो में लवप्रीत आसिफ की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। और इस दौरान वह थोड़ा हिलती हुई भी दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच की नजदीकियों पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटा बजट, बड़ी कमाई! ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में पार किया 300 करोड़ का आकड़ा
कुछ लोगों ने इसे दोस्ती का हिस्सा माना, तो कुछ लोगों ने इसे दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो में लवप्रीत को आसिफ की जांघों पर बैठे हुए देखा जा रहा है। जिस वजह से फैंस आसिफ की पत्नी को सहानुभूति दे रहे है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि कैमरे के सामने कंटेस्टेंट्स को अपने व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद लवप्रीत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे है। एक यूजर ने उनकी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र करते हुए लिखा कि लगता है कि, ये आसिफ का तलाक करवाकर ही मानेंगी। तो दूसरी तरह, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर दोनों के बीच इस तरह की नजदीकियों की जरूरत ही क्या है। वहीं, कुछ दर्शकों ने आसिफ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शादीशुदा हैं, कम से कम उन्हें खुद अपनी सीमाएं ध्यान में रखनी चाहिए।
बिग बॉस 20 में लवप्रीत और आसिफ खान का यह वायरल वीडियो अब दर्शकों के बीच काफी चर्चा का मुद्दा बन गया है। एक तरफ लोग दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बॉन्डिंग को लेकर अलग-अलग राय भी दे रहे है। फिलहाल, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच इस मुद्दे पर कोई बातचीत होती है या नहीं।


