Thursday, November 5, 2026

रांची में अपराधियों से अकेले भिड़े सब इंस्पेक्टर मुकेश, घायल होकर भी नाकाम की लूट की योजना, 3 गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अकेले ही अपराधियों से भिड़ गए. इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने न केवल अपराधियों के लूट के मंसूबे को विफल किया बल्कि मौके पर ही तीन अपराधियों को भी धर दबोचा. मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है और सब इंस्पेक्टर वहां फिलहाल पदस्थापित हैं.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह सदर सीट पर कौन संभालेगा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की राजनीतिक विरासत, क्या जारी रहेगी परिवारवाद की परंपरा?

बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को गश्त के दौरान कुछ संदिग्धों के जुटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी. स्थिति की गंभीरता और समय की नजाकत को देखते हुए वह बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे. वहां हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी लूट की वारदात की अंतिम तैयारी में थे. सब इंस्पेक्टर मुकेश ने बिना अतिरिक्त बल का इंतजार किए अकेले ही अपराधियों को ललकारा और उन्हें घेरने का प्रयास किया.

पुलिस अधिकारी को अकेला देख अपराधियों ने बच निकलने की नीयत से उन पर हमला कर दिया. इस हथापाई में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और अत्यधिक चोट लगने के बाद भी अपराधियों को भागने नहीं दिया और उन्हें मजबूती से पकड़े रखा. शोर सुनकर और सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की अतिरिक्त पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायल सब इंस्पेक्टर की मदद से अपराधियों को हिरासत में ले लिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर