Sunday, September 20, 2026

रांची में स्थानीय लोगों व वार्ड पार्षदों के विरोध के कारण अतिक्रमण मुक्त अभियान पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक

रांची : राँची नगर निगम द्वारा सार्वजनिक हित एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए निगम की भूमि को अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को वार्ड संख्या-16 अंतर्गत पथलकुदवा रोड, गुदरी चौक के समीप स्थित राँची नगर निगम के स्वामित्व वाली लगभग 19.3 डिसमिल भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : खासमहल मैन्युअल के संशोधन तक दंडात्मक कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक, विधायिका व कार्यपालिका की नाकामी का शिकार हो रही जनता -अंबा प्रसाद

नगर निगम के अनुसार इस जगह पर पूर्व में अवैध रूप से बूचड़खाने का संचालन किया जा रहा था, जिसे हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया था। उक्त निगम भूमि का उपयोग स्थानीय नागरिकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन एवं अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर(हेल्थ सेंटर) के निर्माण के लिए प्रस्तावित है। इन सुविधाओं के विकसित होने से क्षेत्रवासियों को सामुदायिक आयोजनों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

अतिक्रमणमुक्ति की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा निजी हित एवं अवैध वसूली से जुड़े स्वार्थों के कारण स्थानीय लोगों को भ्रमित कर सरकारी कार्रवाई का विरोध करने तथा सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। मौके पर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई को अगले आदेश तक स्थगित किया गया। स्थिति सामान्य होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राँची नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त भूमि निगम की सार्वजनिक संपत्ति है तथा इसका उपयोग निजी अथवा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता। भूमि को अतिक्रमणमुक्त किए जाने के पश्चात अब इसे जनहित में उपयोगी एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं के लिए विकसित करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। निगम द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा जनहित में प्रस्तावित विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर