Saturday, September 19, 2026

पलामू में राइफल साफ करने के दौरान चली गोली से हुई जैप 8 के सूबेदार की मौत, खुदकुशी से एसपी का इंकार

पलामू : झारखंड के पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पिकेट में तैनात जैप 8 के सूबेदार बुचून पाल की राइफल साफ करने के दौरान चली गोली से मौत हुई थी. घटना सुबह करीब 5:40 बजे हुई थी. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने स्पष्ट किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक्सीडेंटल फायर की घटना है. गोली लगने के कारण मौके पर ही सूबेदार बुचून पाल की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री विमला प्रधान को भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, बुचून पाल अपने कमरे में राइफल साफ कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य जवान उनके कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने सूबेदार बुचून पाल को मृत अवस्था में पाया. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की.

इसके बाद परिजनों के आने पर दोपहर करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद सूबेदार बुचून पाल का शव परिजनों को सौंपा जाएगा. कल उनके पैतृक गांव जोगा कर्कटा में अंतिम संस्कार किया जाएगा. मृतक सूबेदार बुचून पाल मूल रूप से पलामू जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा कर्कटा गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में तीन बच्चे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर