Sunday, September 20, 2026

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की।

इसे भी पढ़ें : MMDR अधिनियम पर प्रदेश भर में 19 से 30 सितम्बर तक जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा : आदित्य साहू

अर्जुन मुंडा ने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे सार्वजनिक जीवन में रूपी सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने उन्हें राज्य के लिए मां और अभिभावक के समान बताया। अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जताई कि रूपी सोरेन जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर