Saturday, September 19, 2026

गिरिडीह में दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत, दुमका में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में दोनों चालक घायल

क्राइम डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने जताया शोक, प्रदेश कार्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि

केबिन में फंसा शव

WhatsApp Image 2026 09 19 at 07.18.08

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में चालक का शव बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को केबिन से निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

दुमका में ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत

इधर दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर गांव के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर