Wednesday, November 4, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता व JPSC और JSSC के वकील संजोय पिपरवाल से शनिवार को ईडी करेगी पूछताछ

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता व जेपीएससी-जेएसएससी के वकील संजोय पिपरवाल से शनिवार को सीआईडी पूछताछ करेगी. जेपीएससी – जेएसएससी परीक्षा विवाद मामले में सीआईडी की एसआईटी ने अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को बीते 15 सितंबर को समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था.

परीक्षा के संचालन, संभावित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के दावों को लेकर राज्य भर में उठे विवाद के बाद सीआईडी की एसआईटी इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है. एसआईटी यह जानना चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया, विवादों के उत्पन्न होने पर आयोग के कानूनी कदम, और प्रशासनिक निर्णयों में क्या प्रक्रिया अपनाई गई थी.

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL परीक्षा धांधली में सीआईडी के हाथ लगे अभय तिवारी के भाई से जुड़ा ये अहम सुराग

जानकारी के मुताबिक आयोग की तरफ से अदालती मामलों में रखी गई दलीलों और परीक्षा से जुड़े कानूनी दस्तावेजों के संदर्भ में संजोय पिपरवाल से सवाल-जवाब किए जाएंगे. जांच टीम परीक्षा एजेंसी, आयोग के पदाधिकारियों और कानूनी सलाहकारों के बीच हुए पत्राचार व निर्णयों के समय का मिलान कर रही है. एसआईटी अब तक इस मामले में आयोग के कई अधिकारियों, परीक्षा संचालन से जुड़ी बाहरी एजेंसियों के प्रतिनिधियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है. इस पूछताछ में अधिवक्ता संजोय पिपरवाल से कानूनी पहलुओं पर बातचीत की जा सकती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर