Friday, September 18, 2026

झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रांची: झारखंड में आज का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार आज राज्य के 24 जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इसी के साथ आज का आधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में कई ठिकानों पर ED की दबिश, झारखंड स्टेट को ऑपरेटिव बैंक घोटाला से जुड़ा मामला

रांची, खूँटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गड़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ विभाग ने कुछ जिलों में बिजली गिरने की अधिक संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18, 19 और 20 सितंबर तक झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 19 सितंबर को ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। वहीं, 20 सितंबर को कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा समेत आसपास के इलाकों में बादल और बारिश के कारण मौसम सुहावना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर