Saturday, October 31, 2026

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धाक, 38वें दिन भी कमाई में आया उछाल

मनोरंजन डेस्क: नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म अब छठे हफ्ते में पहुंच चुकी है, इसके बावजूद दर्शक बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। 37 वें दिन के मुकाबले 38वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के आसमान में आज दिख सकता है चांद व शुक्र ग्रह का अद्भुत नजारा

38 वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे पहले 37वें दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त हुई है। इतने लंबे समय बाद भी दर्शकों का थिएटर तक पहुंचना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

38वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 38वें दिन फिल्म के करीब 8,899 शो हुए और इनकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी करीब 54 फीसदी रही। इससे साफ है कि फिल्म के कई शोज में अभी भी दर्शकों की अच्छी मौजूदगी बनी हुई है।

‘हनुमान अंश’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। 38 वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये  हो गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 268.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ‘हनुमान अंश’ इतनी बड़ी कमाई करेगी। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे। पहले दो हफ्तों में भी फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही और इसका इंडिया नेट कलेक्शन सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये था।

इसके बाद फिल्म को लेकर लोगों के बीच अच्छी बातें फैलने लगीं। दर्शकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी और 16 वें दिन से फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली। दूसरे हफ्ते के बाद ‘हनुमान अंश’ ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इसके बाद फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये, जबकि पांचवें हफ्ते में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म छठे हफ्ते में पहुंच चुकी है और कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

कुल मिलाकर, धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह वापसी की है, वह काफी खास है। फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजर और बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर