Sunday, September 13, 2026

फर्जी कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, ठगी के नई तरीकों से चौंकी पुलिस

देवघर : साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबा-टीला जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: एसआईआर कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बना लूटा था सोना, 4 गिरफ़्तार

APK फाइल भेजकर मोबाइल तक पहुंच

जांच में साइबर ठगी के कई तरीके सामने आए हैं। आरोपी PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल तक पहुंच बनाने की कोशिश करते थे। इसके अलावा Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद होने की बात कहकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर भी लोगों को जाल में फंसाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने कन्हैया कुमार दास , रूपलाल कुमार पोद्दार ,मो. सलीम अंसारी और समीर कुमार दास को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी देवघर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर