नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. भारत पहुंचने पर उनका स्वागत शिपिंग मंत्रालय में राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया. पेज़ेश्कियान ने इस यात्रा की पूर्व संध्या पर तेहरान में कहा, “ब्रिक्स में हमारा लक्ष्य अमेरिकी एकाधिकार से लड़ना है.”
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 45 मिनट तक हुई मुलाक़ात, भेंट की यह किताब
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पेज़ेश्कियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार शाम को द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसका मक़सद दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना और आपसी संबंधों को मजबूत करना है. पीटीआई के मुताबिक़ राष्ट्रपति के रूप में पेज़ेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है. यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका ने ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक नाकेबंदी लागू की है और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है.
नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पेज़ेश्कियान ने ब्रिक्स के लिए अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देने की ज़रूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “नया ब्रिक्स बैंक देशों को डॉलर पर निर्भरता से मुक्त करने और अमेरिकी दबदबे की कोशिश के ख़िलाफ़ खड़े होने के लिए बनाया गया था.” भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम शामिल है.


