नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से इतर द्विपक्षीय बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति पुतिन को तमिल के प्रसिद्ध लेखक तिरुवल्लुवर की लिखी ‘तिरुकुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. तिरुकुरल तमिल भाषा का प्राचीन धर्म ग्रंथ है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : SBI में मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख की लूट, 30 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुतिन से मिलकर उन्हें खुशी हुई और दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने को लेकर अहम बातचीत हुई। बैठक में 2030 के Programme for Economic Cooperation को लागू करने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पीएम मोदी ने BRICS की अध्यक्षता के दौरान भारत के प्रयासों और दुनिया के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी पुतिन से चर्चा की। BRICS समिट से पहले हुई ये मुलाकात भारत-रूस कीसाझेदारी के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
भारत मंडपम में हुई मुलाकात
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति भारत मंडपम पहुंचे. जहां उनकी पीएम मोदी से मुलाक़ात हुई है. भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं. शुक्रवार शाम को पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के बीच भी द्विपक्षीय बातचीत होनी है.


