Saturday, September 12, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अपने पहले ही हफ्ते में हासिल किया बड़ा रिकार्ड

मनोरंजन डेस्क: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रोल में अली फसल और मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंन्दु शर्मा की वापसी और जोड़ी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। फिल्म ने रिलीज होते ही अपने पहले हफ्ते में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज 2026: जानें व्रत की पूरी विधि व इससे जुड़ी पौराणिक कथा, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

जानकारी के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले ही दिन में 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। और पहले वीकेंड्स पर फिल्म ने कुल मिलाकर 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 16 करोड़ रुपये, मंगलवार को 15.60 करोड़ रुपये, बुधवार को 12.55 करोड़ रुपये और गुरुवार को 10.55 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर इस पूरे हफ्ते में फिल्म ने 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश और बिहार से काफी अच्छा रिस्पॉनस मिल रहा है। और देशभर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 43 प्रतिशत बताई गई, जबकि लखनऊ, जयपुर और भोपाल जैसे शहरों में यह 60 प्रतिशत से ऊपर रही है।

इस मूवी ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शुरुआत में भले ही इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की हो लेकिन वीकेंड पर इस फिल्म ने अपनी रफ्तार मजबूत कर ली थी। गुरुवार तक इस फिल्म ने विदेशों में लगभग 3.7 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। फिल्म का घरेलू कलेक्शन करीब 177 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

213 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने दुनियाभर में कुल 212 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि, ‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 की सूची में शामिल हो गई है। और सबसे खास बात यह है कि इस उपलब्धि को फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में हासिल कर लिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर