Saturday, September 12, 2026

XCITE, XLRI ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के 9 राज्यों के 51 ग्रामीण उद्यमों संग पहली इन्क्यूबेशन कोहोर्ट का किया ऐलान

न्यूज डेस्क : एक्सएलआरआई काउंसिल फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (XCITE) ने नाबार्ड के सहयोग से अपने ग्रामीण बिजनेस इन्क्यूबेशन कार्यक्रम की पहली कोहोर्ट के 51 ग्रामीण उद्यमों की घोषणा की है। यह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करने की दिशा में XCITE की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें: फेम इंडिया मैगजीन के देश के शीर्ष 25 IPS की सूची में धनबाद SSP प्रभात कुमार शामिल, झारखंड से एकमात्र पुलिस अधिकारी

WhatsApp Image 2026 09 08 at 18.36.29

XCITE की पहली कोहोर्ट के चयन की प्रक्रिया में 338 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 107 उद्यमों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया और 92 उद्यमों ने मूल्यांकन पैनल के समक्ष अपने व्यवसाय का प्रस्तुतीकरण किया। अंतिम पिचिंग प्रक्रिया पांच दिनों में पूरी हुई-18 से 20 अगस्त तक XLRI जमशेदपुर में और 24-25 अगस्त को नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय, गुवाहाटी में। इससे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जुड़े उद्यमियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पैनल के समक्ष प्रस्तुत प्रत्येक उद्यम का एक मानकीकृत 7-बिंदु मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर आकलन किया गया। इसमें संस्थापक की तैयारी, व्यवसाय की व्यवहार्यता, बाजार एवं ग्राहकों की समझ, वित्तीय अनुशासन, सामाजिक प्रभाव और विस्तार की क्षमता जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। अंतिम सूची की द्वारा औपचारिक समीक्षा और स्वीकृति के बाद घोषणा की गई।

WhatsApp Image 2026 09 08 at 18.36.29 1

पहली कोहोर्ट में 9 राज्यों के उद्यम शामिल हैं। इनमें 25 उद्यम महिला संस्थापकों के नेतृत्व में हैं (49%), जबकि 20 उद्यम (39%) ST समुदाय के संस्थापकों द्वारा संचालित हैं। चयनित उद्यम कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं हथकरघा, विनिर्माण, ग्रामीण वैल्यू चेन और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर 21 अगस्त को XLRI जमशेदपुर में Jharkhand Emerging Entrepreneurship Summit 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें Grassroots Rural Entrepreneurship पर पैनल चर्चा और ग्रामीण उद्यमों के उत्पादों की जीवंत प्रदर्शनी आयोजित की गई।

अपनी पहली कोहोर्ट के साथ XCITE ने जमीनी स्तर के उद्यमियों को इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन, संस्थागत विशेषज्ञता, वित्त और बाजार से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है—जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में टिकाऊ और सशक्त ग्रामीण उद्यमों के लिए नए रास्ते तैयार होंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर