Saturday, September 12, 2026

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर अपना जलवा दिखाने आ रही है सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’

मनोरंजन डेस्क: साउथ के सुपरस्टार सूर्या और ममिता बैजू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विश्वनाथ एंड संस’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने न सिर्फ 2026 की सबसे कामयाब तमिल फिल्मों में अपनी जगह बनाई है, बल्कि यह सूर्या के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी साबित हुई है। थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब यह सुपरहिट ड्रामा घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने के जल्द आ रही है।

इसे भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह के ‘सॉरी-सॉरी’ गाने पर छिड़ा कॉपीराइट विवाद, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को भेजा लीगल नोटिस

‘वाथी’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके निर्देशक वेंकी अट्लूरी की इस फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि ‘विश्वनाथ एंड संस’ का प्रीमियर 11 सितंबर से होने वाला है। साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए अच्छी बात यह है कि इसे तमिल के साथ-साथ दर्शक अब हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते है।

फिल्म की पूरी कहानी संजय विश्वनाथ के किरदार पर केंद्रित है, जो एक दिग्गज उद्योगपति और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता हैं।अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए संजय अमेरिका में सरोगेसी के जरिए पिता बनते हैं। लेकिन जब नवजात शिशु को अचानक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें सरोगेट मदर मैडी को बुलाना पड़ता है जो एक साधारण समझौते से शुरू हुई मुलाकात प्यार में बदल जाती है, लेकिन दोनों के बीच 20 साल की उम्र का अंतर कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आता है।

इस फिल्म में रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार ने भी अपनी अदाकारी की गहरी छाप छोड़ी है। ‘विश्वनाथ एंड संस’ में बचपन के सदमे, समाज के रूढ़िवादी तानों और सरोगेसी जैसे जटिल विषयों को बड़े ही परिपक्व तरीके से पेश किया गया है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गंभीर मुद्दे पर आधारित होने के बाद भी इसका स्क्रीनप्ले दर्शकों को हंसाने और जोड़े रखने में पूरी तरह सफल रहता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर