खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल आज 27 साल के हो गए हैं। 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में जन्मे गिल ने काफी कम उम्र में वह मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचने का सपना हर युवा क्रिकेटर देखता है। अंडर-19 क्रिकेट में अपना हुनर दिखने से लेकर टीम इंडिया की कप्तानी तक का सफर गिल ने बेहद काम उम्र में तय किया है। लेकिन इस बार अपने जन्मदिन पर चर्चा में वह रिकॉर्ड्स की वजह से नहीं, बल्कि गर्दन के पीछे बने एक छोटे से टैटू को लेकर हैं. जिसके पीछे उनकी ज़िंदगी को लेकर एक खास संदेश भी छिपा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : 08 सितंबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आज का दिन
गिल ने जून के महीने में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जहां वो पहाड़ों और नदी के बीच नजर आ रहे थे। गिल ने कैप्शन में लिखा कि “आपकी शांति ही आपकी ताकत है।” इस तस्वीर में उनकी गर्दन के पीछे बना हुआ टैटू भी दिखाई देता है। टैटू का डिजाइन काफी छोटा और सिम्पल होता है, लेकिन इसका मलताब काफी गहरा बताया जा रहा है। इस सिम्बल अर्थ है कि इंसान अपनी ज़िंदगी की कामयाबी और नाकामी, दोनों से बड़ा होता है। गिल के इस पोस्ट को काफी खास इसलिए माना जा रहा है।
2014 में पंजाब के इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने 351 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय भी दिया था। इसी दौरान निर्मल सिंह के साथ उनकी 587 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी भी हुई थी। इसके बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अंडर-16 डेब्यू पर नाबाद दोहरा शतक लगाकर गिल ने साफ कर दिया कि वह आने वाले चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप गिल के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। भारतीय टीम के उपकप्तान गिल ने टूर्नामेंट में अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरी दुनिया का ध्यान उनकी ओर चला गया था। उन्होंने 6 मैचों की 5 पारियों में 372 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी नाबाद 102 रनों की पारी ने उनकी प्रतिभा की झलक पूरी दुनिया को दिखा दी।
इसके बाद आईपीएल में भी गिल ने अपनी जगह बनाई ली और 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा और आगे चलकर गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया और फिर फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी सौंप दी। गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा में खेली गई उनकी 91 रनों की पारी या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक, गिल ने हर बार अपनी काबिलियत साबित की है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर इतिहास रच दिया और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए है और आज गिल टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे है। शुभमन गिल ने भारत के लिए अब तक कुल 43 टेस्ट मैचों में 3,043 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 9 अर्धशतक हैं और वनडे में उन्होंने 67 मैचों में 3,379 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 869 रन हैं।


