Thursday, October 29, 2026

वैभव की पारी के आगे बाल-बाल बचा “तेंदुलकर का रिकॉर्ड”

खेल डेस्क: कम उम्र में रिकॉर्ड तोड़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने की आदत बना चुके 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। बेंगलुरू के बीसीसीआई सेंटर फॉर एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बतौर कप्तान पहली बार उतरे वैभव की पारी काफी मजबूत मानी जाने वाली सेंट्रल जोन के खिलाफ रही.

इसे भी पढ़ें : ईशान किशन के घायल होने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने संभाली ईस्ट जोन की कमान

तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पास पहुंचे वैभव

सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव ने दूसरी पारी में सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंदों पर 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वह शतक से महज आठ रन दूर रह गए। अगर वैभव इस मुकाबले में शतक पूरा कर लेते, तो वह दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते।

फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 1990-91 सीजन में 17 साल और 262 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में शतक लगाया था।

वैभव का नया रिकॉर्ड

दलीप ट्रॉफी में वैभव की यह पहली अर्धशतकीय पारी थी। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 57 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाकर टूर्नामेंट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने का कीर्तिमान हासिल कर लिया। उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो इससे पहले लक्ष्मण सिंह के नाम था।

लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का यह युवा सितारा बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देने के लिए तैयार है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर