Saturday, October 31, 2026

सोना खरीदने और विदेशी दौरे को लेकर पीएम मोदी अब ये कहा, लोगों से की ये अपील

Desk: देश की 7.8% विकास दर पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने लोगों से एक खास अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक रील शेयर की. इसमें उन्होंने देशवासियों को बधाई दी और कुछ अहम बातें भी रखीं. अपने वीडियो संदेश में पीएम ने कहा कि दुनिया अभी आसान दौर में नहीं है. कई देशों में तनाव और युद्ध जैसे हालात हैं. सप्लाई चेन भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है. इसके बावजूद भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इसका श्रेय लोगों की मेहनत और मजबूत इरादे को दिया.

इसे भी पढे: समोसा-कचौड़ी रोज खाते हैं? जान लें स्वाद के चक्कर में बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें

सोना खरीदने पर क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, सोना खरीदने से बचना चाहिए. उनका कहना है कि अगर हम स्वदेशी चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने भरोसा जताया कि इसी सोच से आने वाले समय में भारत और आगे बढ़ेगा.

विदेश यात्रा को लेकर अपील

पीएम ने विदेश जाने को लेकर भी साफ बात कही. उन्होंने कहा कि शादी या घूमने के लिए विदेश जाने के बजाय भारत को चुनें. देश में ही शादी करें और यहीं घूमने जाएं. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों को फायदा मिलेगा.

इस अपील के पीछे वजह

इस पूरी अपील का मकसद साफ है. सरकार चाहती है कि पैसा देश के अंदर ही खर्च हो. इससे टूरिज्म, छोटे कारोबार और लोकल बाजार को सीधा फायदा मिलेगा. यानी आम लोगों से लेकर छोटे दुकानदार तक, सबको इसका असर दिखेगा.

लोगों की प्रतिक्रिया क्या है

सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है. कुछ लोग इसे देश के हित में जरूरी कदम मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे अपनी पसंद से जोड़कर देख रहे हैं. अगर देश के भीतर खर्च बढ़ेगा, तो अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. और यही संदेश पीएम मोदी इस बार अपनी रील के जरिए देना चाहते हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर