Health Desk: सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय, कई लोगों की प्लेट में समोसा और कचौड़ी जरूर होती है. खासकर शहरों में ये आदत तेजी से बढ़ी है. लेकिन अब हेल्थ एक्सपर्ट रोज-रोज तली चीजें खाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.दरअसल, ये दोनों चीजें डीप फ्राइड होती हैं. यानी तेल में अच्छी तरह तली जाती हैं. इससे इनमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है. अगर रोजाना इन्हें खाया जाए तो शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने लगता है. धीरे-धीरे वजन बढ़ना शुरू हो सकता है.
Highlights:
इसे भी पढ़े: बुखार गया, लेकिन खांसी क्यों नहीं रुक रही? वायरल के बाद ये संकेत न करें नजरअंदाज
दिल और सेहत पर असर
लगातार तली हुई चीजें खाने से शरीर में फैट और नमक की मात्रा बढ़ती है. ये आदत लंबे समय में दिल की सेहत पर असर डाल सकती है. इसलिए इसे रोज के नाश्ते का हिस्सा बनाना सही नहीं माना जाता.
तेल की क्वालिटी भी बड़ा कारण
बाजार में मिलने वाले समोसे और कचौड़ी अक्सर एक ही तेल में बार-बार तले जाते हैं. ज्यादा गर्म हुआ तेल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में सिर्फ स्वाद नहीं, बनाने का तरीका भी मायने रखता है.
पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती
रोज तला-भुना खाने से कई लोगों को एसिडिटी, गैस और पेट भारी होने की शिकायत होने लगती है. जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उनके लिए ये और मुश्किल खड़ी कर सकता है.
कई लोग मानते हैं कि बिना समोसे के चाय अधूरी लगती है. लेकिन अब धीरे-धीरे लोग हेल्दी ऑप्शन की तरफ भी जा रहे हैं. डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि इसे कभी-कभार ही खाएं और मात्रा का ध्यान रखें. समोसा-कचौड़ी खाना गलत नहीं है, लेकिन हर दिन खाना सही नहीं. अगर नाश्ते में थोड़ा संतुलन रखा जाए तो स्वाद भी रहेगा और सेहत भी.


