रांची: जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 अनियमितता मामले में जेल में बंद निलंबित बीएसओ अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 अनियमितता मामले में सीआईडी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस मामले में सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मामले में अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी.
इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC परीक्षा : CID की पूछताछ में आरोपियों के कबूलनामा से बड़ा खुलासा, OMR शीट में खेल तो स्ट्रांग रूम से कॉपियां गायब
अभय तिवारी को सीआईडी ने पिछले महीने JPSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 16/2026 मामले में की थी. बाद में सीआईडी ने उन्हें JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 1/2025 में भी किया था. JSSC CGL मामले में अभय तिवारी के अलावा उसके भाई अक्षय तिवारी और उसकी पत्नी सुषमा को भी सीआईडी ने इसी महीने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

