राँची: झारखंड की राजधानी राँची में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और बकाया राजस्व की वसूली को लेकर रविवार को विद्युत आपूर्ति क्षेत्र राँची के सभी अवर प्रमंडल कार्यालय खुले रहेंगे। इन कार्यालयों की राजस्व शाखाओं के साथ एटीपी काउंटर भी शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून ने फिर ली करवट, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
उपभोक्ता इस दौरान अपना सभी बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते है। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है ताकि बाद में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ता से संबंधित कार्यालय पहुंचकर एटीपी काउंटर के माध्यम से अपना बकाये बिल का भुगतान करने को कहा है। इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम के जरिए भी अपना बकाया बिल जमा कर सकते है।

