राँची : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम के पास रामपुर में एनएच 33 पर काम कर रहे मजदूरों को अनियंत्रित कंटेनर ने शनिवार सुबह रौंद दिया. इस घटना में दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है टक्कर मारने के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में परीक्षा धांधली मामले में जेल में बंद रक्षक सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, CID से मांगी केस डायरी
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुराना रामपुर के पास NH-33 पर मजदूर रोजाना की तरह सड़क का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और उसने सड़क पर काम करे मजदूरों को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया. भीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
हादसे के बाद कंटेनर के सड़क पर पलटने के कारण एनएच-33 पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही मृत मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है.

